कांग्रेस ने किया अमेरिका की ट्रंप सरकार के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेस ने किया अमेरिका की ट्रंप सरकार के विरोध में प्रदर्शन
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने आज अमेरिका की ट्रंप सरकार के खिलाफ हाथों में जंजीरें बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में किया।
राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और कार्यकर्ता हाथों में जंजीर पहकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की ट्रंप सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। ट्रंप और मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते नजर आए। तख्तियों पर लिखा था ’हर हिंदुस्तानी का स्वाभिमान यही, न्याय दो, जंजीर नहीं’ और ’हथकड़ियों में कैद भारत का युवा, 56 इंची सीना कहां गया?
 प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिका की कार्रवाई और केंद्र सरकार की चुप्पी पर नाराजगी जताई और इस मामले में ठोस कदम उठाने की मांग की। पटवारी ने कहा कि मोदी की बात पर देश ने भरोसा किया, बदले में धोखा मिला अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट कर बेड़ियों में बांधकर भेजे जाने के मामले पर पटवारी ने कहा कि 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने देश को जो सपने दिखाए, उस पर लोगों ने भरोसा किया। पटवारी ने कहा कि इस घटना से भारतीय नागरिकों का जो अपमान हुआ, उसने मोदी सरकार का असली चेहरा सामने ला दिया है। यूक्रेन का युद्ध रुकवाने वालों के राज में भारत माता का अपमान हुआ है।